लाइव न्यूज़ :

जी20: सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लड़खड़ाए जो बाइडन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने संभाला, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2022 09:34 IST

जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कई बड़े नेता इंडोनेशिया में मैंग्रोव वन भ्रमण के लिए पहुंचे। इसी दौरान सीढ़ियों पर चढ़ते समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पैर लड़खड़ा गए।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में मैंग्रोव वन भ्रमण के दौरान सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लड़खड़ाए जो बाइडन के पैर।इस दौरान जो बाइडन के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें संभाला।इससे पहले इसी साल जून में बाइडन साइकिल से भी गिर गए थे।

बाली: इंडोनेशिया के बाली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार सुबह दुनिया भर के कई बड़े नेता मैंग्रोव (Mangrove) फॉरेस्ट देखने पहुंचे। इनमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इनकी मेजबानी की। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैंग्रोव वन दौरे के दौरान एक जगह सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पैर लड़खड़ा गए। इस वाकये के समय इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी उनके पास खड़े थे और सीढ़ियां चढ़ रहे थे। गनीमत रही कि बाइडन को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने हाथ से पकड़ कर संभाल लिया।

इससे पहले इसी साल जून में बाइडन अमेरिका के डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास साइकिल से गिर गए थे। साइकिल से उतरने के दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। बाद में उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई और पैर फंसने की वजह से ऐसा हुआ।

बता देंकि जी20 में हिस्सा लेने पहुंचे दुनिया के कई नेता इंडोनेशिया के मैंग्रोव वन पहुंचे। पीएम मोदी भी इसमें शामिल थे। पीएम मोदी आज कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को जी20 शिखर सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हाथ मिलाया। सीमा गतिरोध को लेकर दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी20 प्रतिनिधियों के लिए स्वागत रात्रिभोज दिया था। मीडिया के लिए उस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें दोनों नेताओं को हाथ मिलाते देखा गया।

टॅग्स :जी20जो बाइडनइंडोनेशियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी