लाइव न्यूज़ :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी पालेंगे झाबुआ के काले कड़कनाथ मुर्गे, 2000 चूजे खरीदे, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 16:03 IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने विनोद मेदा को आर्डर दिया, जो झाबुआ के रुंडीपाड़ा गांव में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के पालन से जुड़ी सहकारी संस्था चलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएसके की कप्तानी छोड़ पहली बार मैदान में उतरे हैं।सहकारी फर्म को 2000 कड़कनाथ मुर्गो का आर्डर दिया था जो एक वाहन से रांची भेज दिये गए हैं।अंडे और मांस दूसरी नस्ल से महंगे दाम में बेचा जाता है।

झाबुआःमध्य प्रदेश स्थित एक कुक्कुट फार्म ने आर्डर मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के झारखंड के रांची स्थित कुक्कुट फार्म के लिए कड़कनाथ नस्ल के 2,000 चूजों को भेजा है।

झाबुआ जिले के थांदला तहसील के ग्राम रुंडीपाडा निवासी विनोद मेडा के कुक्कुट फार्म से इन चूजों को शुक्रवार को एक वाहन में झाबुआ के जिलाधिकारी सोमेश मिश्रा ने रांची के लिए रवाना किया है। लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर कड़कनाथ नस्ल के मुर्गों के मांस को छत्तीसगढ़ के साथ कानूनी लड़ाई के बाद 2018 में जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक टैग) मिला है।

टैग दर्शाता है कि उत्पाद एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र से आता है और अक्सर इसके वाणिज्यिक मूल्य को बढ़ाता है। मिश्रा ने बताया, ‘‘महेन्द्र सिंह धोनी जैसी बड़ी शख्सियत ने भी यहां के कड़कनाथ नस्ल के मुर्गों को मिले जीआई टैग को देखते हुए इनके पालन में रूचि दिखाई है। इसका हम स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने यह सुविधा ऑनलाईन कर दी है। जिसको चाहिए वह ऑनलाईन आर्डर दे सकता है। इससे हमारे आदिवासी अंचल में जो आदिवासी भाई-बहन हैं, उनको रोजगार में आय बढाने में मदद मिलेगी।’’ वहीं, कुक्कुट फार्म संचालक मेडा ने बताया, ‘‘मोबाईल ऐप के माध्यम से धोनी के प्रबंधक ने मुझे एक साल पहले 2000 चूजों का आर्डर दिया था। लेकिन बर्ड फ्लू के कारण हम यह आर्डर पूरा नहीं कर सके थे।’’ उन्होंने कहा कि अब ये आर्डर तैयार हैं। मेडा ने बताया, ‘‘सारे चूजों को टीका भी लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि वह अपने साथ तीर कमान ले जा रहे हैं और धोनी को झाबुआ की आदिवासी संस्कृति की पहचान एवं प्रतीक स्वरूप तीर-कमान भेंट करेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख आई एस तोमर ने बताया कि चूजे के जन्म के बाद अलग-अलग दिनों के अनुसार इसकी कीमत होती है।

एक दिन, सात दिन, और पन्द्रह के चूजों की अलग-अलग कीमत होती है। एक दिन के चूजे की कीमत 75 रूपये, सात दिन के चूजे की कीमत 80 रूपये और 15 दिन के चूजे की कीमत 90 रूपये होती है। यदि कोई ज्यादा दिन का चूजा मांगता है तो 28 दिन का चूजा 120 रुपये में आता है।’’

कड़कनाथ नस्ल का मुर्गा अपने विशिष्ट रंग और औषधीय गुण के कारण देश-विदेश में जाना पहचाना जाता है। इसके एक किलोग्राम मांस में कॉलेस्ट्राल की मात्रा करीब 184 एमजी होती है, जबकि अन्य मुर्गों में करीब 214 एमजी प्रति किलोग्राम होती है। उन्होंने बताया कि कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के मांस में 25 से 27 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जबकि अन्य मुर्गों में केवल 16 से 17 प्रतिशत ही पाया जाता है।

टॅग्स :एमएस धोनीझारखंडआईपीएल 2022मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो