Flying Kiss Controversy: 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?, राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Published: August 11, 2023 04:02 PM2023-08-11T16:02:06+5:302023-08-11T16:03:48+5:30

Flying Kiss Controversy: राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बूढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे? 

Flying Kiss Controversy Why would you give flying kiss 50-year-old woman Congress MLA Neetu Singh controversial statement regarding Rahul Gandhi flying kiss | Flying Kiss Controversy: 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?, राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया विवादित बयान

file photo

Highlightsस्मृति ईरानी और भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और गलत है। नीतू सिंह ने कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं।

Flying Kiss Controversy: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर विवाद छिडे विवाद के बीच कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बूढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे? 

नीतू सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी और भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और गलत है। नीतू सिंह ने कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अपना देखें। जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की। उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली। वे हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है।

उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है। नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनकों फ्लाइंग किस दे रहे हैं। ये सब आरोप गलत है। यह सोची समझी साजिश है। ऐसा कोई बात हुआ ही नहीं है। हमारे नेता राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है।

Web Title: Flying Kiss Controversy Why would you give flying kiss 50-year-old woman Congress MLA Neetu Singh controversial statement regarding Rahul Gandhi flying kiss

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे