लाइव न्यूज़ :

...तो क्या मुस्लिम रिवाज से किया गया था इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार?, यहां जानें वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2020 18:05 IST

तस्वीर के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा शव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indra Gandhi) का है। ऐसे में  सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज से किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक शव के सामने हाथ उठाए खड़े हैं, मानों कलमा पढ़ रहे हो जैसे।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक शव के सामने हाथ उठाए खड़े हैं, मानों कलमा पढ़ रहे हो जैसे।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा शव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira  Gandhi) का है। ऐसे में  सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज से किया गया था। हालांकि, इस खबर को फैक्ट चेक ( Fact Check) करने पर पता चला है कि ये एक फर्जी खबर (fake news) है।

क्या है तस्वीर की सच्चाई 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा शव तस्वीर खान अब्दुल गफ्फार खान की है, जिसमें तत्कालीन भारतीय पीएम राजीव गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं, अगर इस तस्वीर को पूरी तरह देखें तो यहां राजीव गांधी के साथ-साथ नरसिम्हा राव भी दिख रहे हैं। बता दें कि साल 20 16 में मोहसिन दवार (मोहसिन पेशावर हाई कोर्ट में वकील हैं और लेखक भी) नाम के व्यक्ति ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया था।

साथ ही कैप्शन में लिखा था, ‘राजीव गांधी, सोनिया गांधी और नरसिम्हा राव बचा खान के जनाज़े में शामिल होते हुए।’ वहीं, इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें अधिकारिक अकाउंट से खोजने पर मिली, जिसमें राजीव गांधी उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज़ से करते दिख रहे हैं।

इसके बाद यह सो गया है कि इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के समय राजीव गांधी और राहुल गांधी के कलमा पढ़ने के दावा गलत है। दरअसल, वायरल होती उस तस्वीर को जिसे इंदिरा गांधी का शव बताया जा रहा है वह असल में पेशावर में खान अब्दुल गफ्फार खान के जनाजे की तस्वीर है। 

इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार  यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है।

इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार

मालूम हो कि कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर 1984 को उनके ही दो सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 3 नवंबर, 1984 को दिल्ली में इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से किया गया था। उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

टॅग्स :इंदिरा गाँधीराजीव गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया