बहनों का ऐसा प्यार देखा ना होगा, दीदी के शव पर रोते हुये छोटी बहन ने भी तोड़ा दम

By भाषा | Published: September 13, 2019 12:19 PM2019-09-13T12:19:10+5:302019-09-13T12:19:10+5:30

11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते बड़ी बहन का निधन हो गया। बड़ी बहन की शव से लिपट कर रोती हुई छोटी बहन ने अचानक चुप हो गई। जब उसे हटाया गया तो पता चला कि वो जीवित नहीं है।

Elder And Younger Sister Death in same day in mathura up | बहनों का ऐसा प्यार देखा ना होगा, दीदी के शव पर रोते हुये छोटी बहन ने भी तोड़ा दम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदोनों बहनों की शव यात्रा एक साथ ही निकली और अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बहनों में नव साल का अंतर था।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चौमुहां गांव में बड़ी बहन के निधन से सदमाग्रस्त छोटी बहन ने उसके शव पर विलाप करते हुए प्राण त्याग दिए। मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव के निवासी राम सिंह की दोनों बेटियों की उम्र में नौ साल का अंतर था।

50 साल पहले बड़ी बहन मोहन देवी की शादी चौमुहां गांव के निवासी केशवदेव से हुई। छोटी बहन शीला की शादी भी उसी परिवार में हो गई।

बताया जाता है कि बुधवार 11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते मोहन देवी का निधन हो गया। शीला को बहन की मौत का गहरा आघात लगा। मोहन देवी के शव से लिपट कर रोती शीला अचानक चुप हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शीला को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी थी। दोनों बहनों की शव यात्रा एक साथ ही निकली और अंतिम संस्कार किया गया। 

Web Title: Elder And Younger Sister Death in same day in mathura up

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे