लाइव न्यूज़ :

पर्यटक बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर में गधे को रंग कर बनाया जेब्रा, खुलासा होने पर जमकर उड़ा मजाक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 30, 2018 15:32 IST

खबरों के मुताबिक, 21 जुलाई को काहिरा के रहने वाले महमूद-ए-सराहनी इंटरनेशनल गार्डन पार्क घूमने गए

Open in App
<p>काहिरा, 30 जुलाईः मिस्र की राजधानी काहिरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, काहिरा शहर के चिड़ियाघर में एक गधे को जेब्रा बना दिया गया। यह काम इसलिए किया गया क्योंकि पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना था। हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन की ये हरकत लोगों के कैमरे में कैद हो गई।

खबरों के मुताबिक, 21 जुलाई को काहिरा के रहने वाले महमूद-ए-सराहनी इंटरनेशनल गार्डन पार्क घूमने गए और वह जिस समय चिड़ियाघर घूम रहे थे उसी समय उनकी नजर जेब्रा पर पड़ी तो उन्हें कुछ शक हुआ क्योंकि वह जेब्रा गधे की तरह हरकतें कर रहा था। साथ ही साथ उसके कान भी बड़े थे। पास जाने पर महमूद ने देखा कि वह गधा ही है और उन्होंने उसकी फोटो को क्लिक कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वह वायरल हो गई। बताया गया है कि चिड़ियाघर प्रशासन ने गधे को जेब्रा की तरह पेंट किया और इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। 

वहीं, मामला सामने आने के बाद चिडि़याघर के निदेशक मोहम्मद सुल्तान गलती मानने को तैयार नहीं हैं और वह गधे को जेब्रा ही बता रहे हैं। लेकिन, अब लोगों को उनकी बात पर यकीन नहीं हो रहा है। डॉक्टर का भी कहना है कि प्रशासन जिस जेब्रा बता रहा है वह गधा ही है।

इधर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने चिड़ियाघर प्रशासन पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। साथ ही साथ जमकर मजाक बनाया जा रहा है।  देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल