लाइव न्यूज़ :

BJP का प्रचार करते हुए पकड़ा गया कुत्ता, पुलिस ने किया नगर निगम के हवाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 12:05 IST

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय अंधेर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके में एक आदमी और उसके साथ घूमते एक कुत्ते की शिकायत उन्हें मिली।

Open in App

महाराष्ट्रा के नंदुरबार इलाके में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रचार करते हुए एक कुत्ते को पकड़ा। कुत्ते के साथ उसके मालिक एकनाथ मोतीराम चौधरी भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार कुत्ते का पूरा शरीर बीजेपी के स्टीकर और चुनाव चिन्ह से भरा हुआ था। उसके शरीर पर 'मोदी लाओ, देश बचाओ' जैसे नारे भी लिखे गए थे। 

सोमवार को महाराष्ट्र में जारी मतदान के बीच पुलिस को एक शिकायत मिली।  स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय अंधेर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके में एक आदमी और उसके साथ घूमते एक कुत्ते की शिकायत उन्हें मिली। वहां पहुंचने पर उन्हें कुत्ते का पूरा शरीर बीजेपी के चुनाव चिन्ह और नारों से भरा हुआ दिखा।

नियमों के तहत मतदान के दिन प्रचार करने पर रोक रहती है। इस पर एकनाथ चौधरी के खिलाफ चुनाव नियमों को तोड़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया, साथ ही कुत्ते को नगर निगम की देख-रेख में रखा गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो