VIDEO: अस्पताल में मरीज के बिस्तर पर लोट रहे है कुत्ते, कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 17, 2022 08:20 AM2022-09-17T08:20:01+5:302022-09-17T08:21:01+5:30

Dog rolling on patient's bed in madhya pradesh ratlam hospital Congress taunts worrisome health system video viral | VIDEO: अस्पताल में मरीज के बिस्तर पर लोट रहे है कुत्ते, कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था’’

VIDEO: अस्पताल में मरीज के बिस्तर पर लोट रहे है कुत्ते, कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था’’

Viral Video: मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक अस्पताल के बिस्तर पर सो रहे कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए निशाना साधा है।

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक अस्पताल के बिस्तर एक कुत्ता सो रहा है। बहुत ही छोटे इस वीडियो क्लिप केवल कुत्ते के अस्पताल के बिस्तर पर सोने को देखाया गया है। 

वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि अस्पताल का बिस्तर एक दम साफ है और आस-पास कोई मरीज या डॉक्टरों की भी हलचल नहीं देखने को मिली है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा

रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे ने बताया कि वह अवकाश पर हैं इसलिए इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। 

‘‘चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था।’’- प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा के राज में कुत्तों को अच्छी नींद आ रही है जबकि अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। सलूजा ने दावा किया कि वीडियो रतलाम जिले के आलोट के एक सरकारी अस्पताल का है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था।’’ 

Web Title: Dog rolling on patient's bed in madhya pradesh ratlam hospital Congress taunts worrisome health system video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weirdअजब गजब