लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दिग्विजय सिंह को मिला '15 लाख रुपये' पाने वाला लड़का, मंच पर आकर ऐसे किया पीएम मोदी का किया गुणगान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2019 20:53 IST

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। भोपाल में 12 मई को चुनाव होने हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रत्याशी नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो गया है। इस वीडियो में भोपाल बैरसिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह से पूछा किस को बीजेपी के वादे के मुताबिक 15 लाख रुपये मिले हैं?

दिग्विजय सिंह ने जब तीन-चार बार यही सवाल दोहराया तो एक लड़के ने भीड़ में से हाथ उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह से आनन-फानन में उसके मंच पर बुलाया लिया। दिग्विजय सिंह ने लड़के को कहा कि यहां आ जाओ और अपना अकाउंट नंबर लेकर आना। यहां आओ हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे।(तंज भरे आवाज में) कांग्रेस नेता के बुलाने पर गुलाबी शर्ट पहने लगभग 25 वर्षीय युवक मंच पर गया। 

दिग्विजय ने उससे कहा, ''तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपये भिजवा दिये। बोलो।'' इसके बाद युवक ने माइक पकड़ कर कहा, ''सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा।'' इतना सुनते ही मंच पर मौजूद एक अन्य नेता आये और युवक को बोलने से रोक दिया तथा उसे मंच से उतार दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी नेता हंसते रहे। 

युवक के मंच से जाने के बाद दिग्विजय ने कहा, ''अरे..15 लाख रुपये आये कि नहीं आये। अरे..सर्जिकल स्ट्राइक (में) मारा। तेरे खाते में 15 लाख रुपये आये कि नहीं आये।...तेरे को रोजगार मिला क्या भाई, गुलाबी शर्ट।...तेरे को नौकरी भी मिल गई...।''

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। भोपाल में 12 मई को चुनाव होने हैं। भोपाल संसदीय क्षेत्र के इतिहास पर नजर डाले तो1984 के बाद से यहां भाजपा का कब्जा है। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल