'हिंदुओं की कब्र खुदेगी, AMU की छाती पर', क्या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया के छात्रों ने लगाए ये नारे, जानें सच

By पल्लवी कुमारी | Published: December 17, 2019 09:52 AM2019-12-17T09:52:45+5:302019-12-17T09:52:45+5:30

अलीगढ़ मुस्लिम विवि में छात्रों और पुलिस के बीच हुये संघर्ष के बाद 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दारुल उलूम नदवातुल उलेमा (नदवा कॉलेज) के मुख्य द्वार पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के हालात बन गये। अलीगढ़ में एएमयू छात्रों को छात्रावास खाली करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं वही नदवा कालेज का द्वार पुलिस ने बंद कर दिया है।

Did AMU Students Chant ‘Hinduon Ki Kabr Khudegi’? for protest CAB 2019 Fake News | 'हिंदुओं की कब्र खुदेगी, AMU की छाती पर', क्या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया के छात्रों ने लगाए ये नारे, जानें सच

'हिंदुओं की कब्र खुदेगी, AMU की छाती पर', क्या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया के छात्रों ने लगाए ये नारे, जानें सच

Highlightsयह दावा कि छात्रों ने हिन्दू विरोधी नारे लगाए, गलत है। वीडियो को शेयर कर यह भी दावा किया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी 'हिंदुओ से आजादी...' के नारे लगाए गए हैं। 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि छात्राओं ने हिंदू विरोधी नारे लगाए। इस वीडियो भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने शेयर किया है। जिसमें से आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने वीडियो को शेयर किया। वीडियो के साथ दोनों नेताओं ने दावा किया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने कैब के विरोध में "हिंदुओं की कब्र खुदेगी, एएमयू की छाती पर।'' वीडियो को शेयर कर यह भी दावा किया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी 'हिंदुओ से आजादी...' के नारे लगाए गए हैं। 

देखिए  संतोष रंजन राय ने क्या लिखा...

बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने क्या लिखा

इसके अलावा कुछ फेसबुक यूजर ने दोनों विश्वविद्यालयों के दृश्य साझा किए, कुछ ने केवल एएमयू को साझा किया और दावा किया कि छात्रों ने नारा लगाया कि, ''हिंदुओ की कब्र खुदेगी ''।

क्या है सच्चाई

ऑल्ट न्यूज के मुताबिक यह वीडियो को तोड़मोड़ कर पेश किया गया है। नीचे दिए गए (रियल) वीडियो को जब आप सुनेंगे तो ह स्पष्ट हो जाता है कि यह दावा कि छात्रों ने हिन्दू विरोधी नारे लगाए, गलत है। असल में छात्र हिंदुत्व, सावरकर, भाजपा, ब्राह्मणवाद और जातिवाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे। 

वीडियो में छात्र कह रहे हैं, ''हिंदुत्व की कब्र खुदेगी, एएमयू की छाती पर, सावरकर की कब्र खुदेगी,  एएमयू की छाती पर, ये बीजेपी की कब्र खुदेगी,  एएमयू की छाती पर, ब्राह्मणवाद की कब्र खुदेगी,  एएमयू की छाती पर, ये जातीवाद की कब्र। यह वीडियो 12 दिसबंर 2019 को पोस्ट किया गया था।

Web Title: Did AMU Students Chant ‘Hinduon Ki Kabr Khudegi’? for protest CAB 2019 Fake News

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे