लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली छोड़कर चले जाएं छात्र', वायरल वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं पुलिस लेकिन अब बता रहे हैं फर्जी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 18:18 IST

दिल्ली पुलिस के निर्देश को शेयर करते हुए स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने लिखा है, ''अब दिल्ली पुलिस कहती है कि यह सब अफवाह है। तो फिर आप मुखर्जी नगर में जाकर घोषणा क्यों नहीं करवाते कि किसी को कमरे छोड़ कर जाने की जरूरत नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने मैसेज और वीडियो को फर्जी बताकर  मामला दर्ज कर लिया है।यूजर अनुपम ने लिखा है, ये लोकतंत्र है या गुंडाराज?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस वाला कहता हुआ दिख रहा है, ''हम 24 दिसंबर को सभी पीजी, रेस्तरां, पुस्तकालय और कोचिंग कक्षाएं बंद कर देंगे। अपने टिकट बुक करें और अपने घर जाएं और फिर 2 जनवरी को वापस आएं, इसे विंटर ब्रेक के रूप में लें। कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। हम सब कुछ बंद कर रहे हैं। कोई उपद्रव पैदा नहीं करेगा। क्या आप धारा 144 को समझते हैं? एक सार्वजनिक उपद्रव का मामला दर्ज किया जाएगा, समझे?''

ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''अब पूरा मुखर्जी नगर खाली करवाया जा रहा है। फरमान जारी हो गया है कि सभी कोचिंग और पीजी बंद कर दिए जाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों से दिल्ली का मुखर्जी नगर खाली करने को बोल दिया गया है। पीजी लाइब्रेरी सब बंद कर दिए हैं। क्या देश में आपातकाल लागू हो गया है?"

एनडीटीवी के मुताबिक इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और गलत तरीके से इसको वायरल किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के निर्देश को शेयर करते हुए  स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने लिखा है, ''अब दिल्ली पुलिस कहती है कि यह सब अफवाह है। तो फिर आप मुखर्जी नगर में जाकर घोषणा क्यों नहीं करवाते कि किसी को कमरे छोड़ कर जाने की जरूरत नहीं है, कोचिंग सेंटर बंद नहीं होंगे?''

वैरीफाइड यूजर अनुपम ने लिखा है, दिल्ली के मुखर्जीनगर में रहकर लाखों छात्र SSC/UPSC परीक्षाओं के लिए पढ़ाई करते हैं। युवाओं से डरने वाली इस सरकार की पुलिस जबरन कोचिंग सेंटर और पीजी बंद करवा रही है। शिक्षकों/छात्रों को धमकाया जा रहा है, पुलिस कह रही है सब कुछ बंद करके निकल जाओ ये लोकतंत्र है या गुंडाराज?!

दिल्ली पुलिस ने मैसेज और वीडियो को फर्जी बताकर  मामला दर्ज कर लिया है। वहीं छात्र और पीजी मालिक कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। अब हालत ये है कि मुखर्जी नगर से छात्र बड़ी संख्या में डर की वजह से घर चले गए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी