लाइव न्यूज़ :

अपने देश की चिंता छोड़ लॉकडाउन पर भारत को नसीहत दे रहे हैं इमरान खान, कहा- लॉकडाउन अमीरों का चोंचला

By सुमित राय | Updated: May 1, 2020 14:39 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि लॉकडाउन अमीरों का चोंचला है और इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन को लेकर भारत को नसीहत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक पीएम इमरान खान अपने देश की समस्याओं को छोड़ भारत को नसीहत दे रहे हैं।इमरान खान ने कहा कि मोदी ने सारा बंद कर दिया और सोचा ही नहीं कि आम आदमी की जिंदगी का क्‍या होगा।

कोरोना वायरस का कहर भारत के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन पाक पीएम इमरान खान अपने देश की समस्याओं को छोड़ भारत को नसीहत दे रहे हैं। इमरान खान ने भारत के लॉकडाउन लगाए जाने पर सवाल उठाया है और कहा है कि सोचा ही नहीं कि आम आदमी की जिंदगी का क्या होगा।

इस्‍लामाबाद के एक कार्यक्रम में इमरान खान मर्यादा भूल गए और भारत के बारे में कहा, "वो जो उनका स्‍ट्रॉन्‍गमैन नरेंद्र मोदी है, कहते हैं उसका 50 इंच का चेस्‍ट है। वो इतना डरपोक निकला, एकदम उसने सारा बंद कर दिया और सोचा ही नहीं कि आम आदमी की जिंदगी का क्‍या होगा।"

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है, लेकिन पाकिस्तान पहले से ही घाटे में चल रहा था। अब कोरोना वायरस के कारण ग्रोथ रेट तेजी से गिर रहा है और गरीबी रोज बढ़ती जा रही है।

इमरान खान ने कई मौकों पर कहा है कि लॉकडाउन अमीरों का चोंचला है, लेकिन बढ़ते संक्रमण और दबाव के कारण उन्होंने भी देश में आधा-अधूरा लॉकडाउन किया। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि लॉकडाउन ने दिखाया है कि अगर हम गरीबों पर ध्‍यान ना दें तो वायरस पॉश कॉलोनियों में भी पहुंच जाएगा।"

बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण पाकिस्तान में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 16817 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना का कारण पाकिस्तान में अब तक 385 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4315 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी