वीडियो: बाथरूम से आ रहे हैं- पटना स्टेशन का अजीबोगरीब साइनबोर्ड हुआ वायरल, यूजर्स ने कहा "बिहारी रॉक्स"
By आजाद खान | Published: September 2, 2022 11:18 AM2022-09-02T11:18:21+5:302022-09-02T11:41:07+5:30
इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्श दे रहे है। एक तरफ जहां कुछ लोग इसकी आलोचना करते हुए दिखाई दिए वही दूसरी ओर कुछ लोग टिकट काटने वाले के समर्थन में भी खड़े हुए हैं।
Patna Railway Station Viral Video: सोशल मीडिया पर पटना रेलवे स्टेशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में टिकट काउंटर पर एक साइनबोर्ड दिख रहा है जिसमें टिकट काटने वाले के वहां मौजूद नहीं होने की बात कही जा रही है।
ऐसे में इस छोटे से क्लिप को 700 से भी अधिक बार शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेन्ट्स भी कर रहे है।
Patna Junction 😂😂🙏 pic.twitter.com/T8MOLR3APJ
— Aye Himanसू ® (@4mlvodka) August 30, 2022
क्या दिखा वीडियो
वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे पटना रेलवे स्टेशन पर टिकट काटने वाले ने एक साइन बोर्ड लगाया है। दरअसल, टिकट काटने वाले को वाशरूम जाना था, ऐसे में वह जानें से पहले काउंटर पर "बाथरूम से आ रहे हैं" का साइनबोर्ड लगाकर चला जाता है।
इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो बना लिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए जमकर मजे
आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक हजारों में व्यूज मिल चुके है और इसे 700 बार शेयर किया जा चुका है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के भी रिएक्शन्श खूब आ रहे है। एक यूजर ने लिखा "इतनी ईमानदारी भी ठीक नहीं" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "बिहारी रॉक्स"।
टिकट काटने वाले शख्स पर बोलते हुए एक दूसरे यूजर ने कहा "हमारे बिहार (Bihar) में ऐसे ही होता है" वही एक ने इसे "Nature Call" की संज्ञा दी है। वहीं एक और यूजर ने इस शख्स पर तंज कसा और कहा "कितने "तेजस्वी" (Tejasvi) लोग हैं"।