लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लोग बोले- पता नहीं ये कौन सा नशा करता है, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 27, 2021 18:24 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉमेडियन सुनील ग्रोवर द्वारा शेयर किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिसमें एख शराबी बार-बार साइकिल उठाने की कोशिश कर रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर ने एक शराबी का मजेदार वीडियो शेयर किया लोगों ने कहा- भाई ये कौन-सा नशा करता है सुनील ग्रोवर ने कहा- मिशन इम्पोशिबल

मुंबई : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी मजेदार पोस्ट शेयर भी करते हैं । उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर हर कोई हसंते-हंसते लोटपोट हो जाता है । अब उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आ खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे । सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है ‘मिशन इम्पॉसिबल.’ ।

वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराब के नशे में धुत्त एक शख्स साइकिल को उठाने की कोशिश कर रहा है । जब वह साइकिल उठाने में कामयाब हो जाता है, तो पैडल मारने की कोशिश करता है । फिर कुछ दूर चलते ही लड़खड़ाते हुए वापस साइकिल लेकर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है । इसके बाद गिरने और उठने का सिलसिला कुछ देर तक चलता रहता है । इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उसे आंखें फाड़-फाड़कर देखते रहते हैं । 

इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम गौहर खान भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं. गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा है, हाहाहा, बैकग्राउंड म्यूजिक. वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है ।’वहीं, एक दूसरे यूजर ने साइकिल सवार शराबी की चुटकी लेते हुए कमेंट किया है, भाई ये तो पूरी गलती साइकिल की है । बता दें कि सुनील ग्रोवर कॉमेडियन होने के साथ एक शानदार एक्टर भी हैं । वे हाल ही में वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे । 

टॅग्स :वायरल वीडियोसुनील ग्रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल