दुनिया का सबसे बड़ा सांप? जंगल में क्रेन से उठाकर ले जाना पड़ा, वीडियो देख लोग हो रहे हैरान

By विनीत कुमार | Published: October 25, 2021 10:39 AM2021-10-25T10:39:11+5:302021-10-25T10:44:51+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय सांप को क्रेन से उठाया गया है। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये दुनिया का सबसे लंबा सांप है?

Caribbean forest huge snake video being lifted by crane goe viral on social media | दुनिया का सबसे बड़ा सांप? जंगल में क्रेन से उठाकर ले जाना पड़ा, वीडियो देख लोग हो रहे हैरान

विशालकाय सांप, क्रेन से उठाकर ले जाना पड़ा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsक्रेन से विशालकाय सांप को पकड़े जाने जाने का वीडियो हो रहा है वायरल।वीडियो डोमिनिका का है, पहले ये बताया जा रहा था कि ये झारखंड के धनबाद से जुड़ा वीडियो है।

सांप या अजगर की कल्पना करना ही कई लोगों के लिए डरावना अनुभव होता है। दुनिया भर में हजारों किस्म के सांप पाए जाते हैं और ये भी सच है कि इन्हें देखना या इनके बारे में जानना कई लोगों के लिए बेहद रूचि का विषय होता है। 

बहरहाल, एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि एक बड़े सांप को क्रेन से उठाया जा रहा है। क्रेन से उठाकर दरअसल जंगल में दूसरी सुरक्षित जगह छोड़ा गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे कौतूहल से देख रहे हैं। कई यूजर तो ये भी पूछ रहे हैं कि क्या ये दुनिया का सबसे लंबा सांप है। इस वीडियो के शुरू में झारखंड के धनबाद की होने की बात कही गई लेकिन ये गलत निकली।

डोमिनिका के जंगल का वीडियो

'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार हैरान करने वाला ये वीडियो डोमिनिका का है। ये कैरेबियाई द्वीप है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डोमिनिक वर्षावन के कुछ हिस्से साफ कर रहे थे, इसी दौरान करीब 10 फीट लंबा ये सांप उन्हें नजर आया।

वीडियो में देख सकते हैं कि सांप को क्रेन में पकड़ा गया है। हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि क्रेन द्वारा बहुत ऊपर उठाए जाने के बावजूद विशालकाय सांप के शरीर का कुछ हिस्सा जमीन तक पहुंचता दिख रहा है। इस विशाल सांप की पहचान 'बोआ कंस्ट्रिक्टर' के तौर पर की गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार एक और वीडियो भी इससे जुड़ा सामने आया है जिसमें तीन लोगों सांप को उठा कर एक गाड़ी में रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन नाकाम होते हैं। बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप वैसे विषैले नहीं होते हैं। हालांकि वे अपने शिकार को चारों ओर से लपेटकर उन्हें मारने के लिए कुख्यात हैं।

Web Title: Caribbean forest huge snake video being lifted by crane goe viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे