लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी लेकर रातोंरात स्टार बना ये बच्चा, PMO ने भी शेयर किया वीडियो, जानिये कौन है ये

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 16:38 IST

यह पहली बार था जब डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने एक साथ  'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का मंच साझा किया और रिकॉर्ड 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनआरजी स्टेडियम में रविवार को संपन्न हुए बहुप्रतीक्षित “हाउडी, मोदी” कार्यक्रम के बाद 50,000 भारतीय-अमेरिकियों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि अमेरिका को भारत से प्रेम है।बच्चे की सेल्फी को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शेयर की है।

सोशल मीडिया पर हाउडी मोदी कार्यक्रम की तस्वीरें छाई हुई हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। लेकिन इन सब के बीच एक बच्चा भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये वही बच्चा है जिसकी पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चे की उम्र 9 साल है। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी लेकर ये बच्चा रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गया। इस बच्चे के साथ सेल्फी लेते हुये वीडियो पीएमो ने भी शेयर की है।  

असल में एनआरजी स्टेडियम में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे तो दोनों नेता एक-दूसरे से बात करते हुए आगे जा रहे थे, इसी बीच में एक बच्चा पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी लेने के लिए आ गया। दोनों नेताओं ने इस बच्चे को सेल्फी भी दे दी। जिसके बाद ये बच्चा चर्चा में आ गया। 

सेल्फी के बाद दोनों नेताओं ने बच्चे की पीठ भी थपथपाई। तस्वीर को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शेयर की है। शेयर करते हुये उन्होंने लिखा, क्या आपने ये सेल्फी देखी? 

सोशल मीडिया पर हर कोई इस बच्चे के बारे में पूछ रहा है कि आखिर ये बच्चा है कौन? 

नवभारत टाइम्स के मुताबिक बच्चे की उम्र 9 साल है। बच्चे का नाम सात्विक हेगड़े है। जो भारतीय मूल का है। बच्चे के माता-पिता का नाम प्रभाकर हेगड़े और मेधा हेगड़े है। ये लोग भारत के कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं।

 

सात्विक हेग को योग में काफी दिलचस्पी है। उस दिन कार्यक्रम में भी वह योग करने गया था। योग करने के बाद भी वह स्वागत के लिए खड़ा था, जिस दौरान उसने पीएम मोदी से सेल्फी मांगी थी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन