लाइव न्यूज़ :

IAF Operation in Pakistan: PoK में घुसकर भारतीय विमानों ने की बमबारी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2019 10:02 IST

Indian Air Force Aerial Strike in PoK: पुलवामा हमले के बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना की 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।इस कार्रवाई के बाद वायुसेना का अलर्ट पर रखा गया है।इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है।

भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है। समाचार एएनआई के मुताबिक सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

इस दावे के बाद मंगलवार को ही पाकिस्तानी पत्रकार अर्सलान सिद्दीकी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है।अर्सलान सिद्दीकी द्वारा जारी इस कथित वीडियो में पाकिस्तान सेना भारतीय लड़ाकू विमानों पर गोले दाग रहे हैं और भारतीय विमान वहां से लौटते नजर आ रहा है। 

हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे। इसके बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि उनके देश की सशस्त्र सेना 'भारत की तरफ से किसी भी आक्रमण या दुस्साहस' का करारा जवाब देने के लिए 'पूरी तरह तैयार' है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा