लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक ने भारतीय सैन्य बलों को समर्पित किया नकल किया गाना, पाकिस्तानी सेना ने उड़ाई खिल्ली!

By भाषा | Updated: April 15, 2019 05:47 IST

पाकिस्तानी सेना का दावा- बीजेपी विधायक ने उसके एक गाने की नकल कर भारतीय सैन्य बलों को समर्पित किया

Open in App

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल: पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि भारत के एक विधायक ने उसके एक गाने की नकल कर और उसमें थोड़ा सा बदलाव कर उसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने भाजपा के इस विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत भी दे डाली कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे।

तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरा नया गाना, जो श्रीरामनवमी के अवसर पर 14 अप्रैल को दोपहर 11:45 बजे जारी किया जाएगा, हमारे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है।’’ बहरहाल, लोध ने जब सोशल मीडिया पर गाने का एक हिस्सा साझा किया तो पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि यह गाना पाकिस्तान दिवस के अवसर पर 23 मार्च को उसकी मीडिया इकाई की ओर से जारी किए गए एक गाने की नकल है और इस गाने को साहिर अली बग्गा ने लिखा है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, लोध ने ‘जिंदाबाद पाकिस्तान’ गाने की नकल की और इसमें थोड़ा बदलाव कर इसे ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ कर दिया और फिर इसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘‘खुशी हुई कि आपने इसकी नकल की। लेकिन सच बोलने की भी नकल करें।’’

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी