लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय के 'बांग्लादेशी खाने' वाले बयान के बाद ट्रेंड हुआ #Poha, यूजर्स बोले- 'बच गए हम उपमा खाते हैं, CAA-NRC में पोहा टेस्ट लागू'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2020 12:58 IST

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी बताया, फिलहास इस मामले में मैंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मैं केवल इस घटना का जिक्र कर आप लोगों को आगाह करना चाहता हूं।'

Open in App
ठळक मुद्दे कैलाश विजयवर्गीय के बयान की खबर सोशल मीडिया पर आते ही ट्विटर पर हैशटैग  #Poha और #Bangladeshi ट्रेंड कर रहा है।पत्रकार और टीवी एंकर Meenakshi Joshi ने लिखा है, अच्छा है मेरे पति उपमा खाते हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बीते दिन ( 23 जनवरी) सीएए और एनआरसी को लेकर इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'मेरे घर में काम कर रहे मजदूरों के पोहा खाने के स्टाइल से मैं समझ गया कि वह बांग्लादेशी है।' कैलाश विजयवर्गीय के बयान की खबर सोशल मीडिया पर आते ही ट्विटर पर हैशटैग  #Poha और #Bangladeshi ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ कई लोग कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान की निंदा कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। 

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा, 'जब हाल में ही मेरे घर में एक कमरे के निर्माण का काम चल रहा था तो कुछ मजदूरों के खाना खाने का स्टाइल मुझे अजीब लगा। वे सिर्फ पोहा खा रहे थे। मैंने उनके सुपरवाइजर से बात की और शक जाहिर किया कि क्या ये बांग्लादेशी हैं। इसके दो दिन बाद सभी मजदूर काम पर आए ही नहीं।'

पत्रकार और टीवी एंकर Meenakshi Joshi ने लिखा है, अच्छा है मेरे पति उपमा खाते हैं।

स्टोरीटेलर रवींद्र सिंह ने लिखा, अब ये लोग खाने के तरीके से घुसपैठिए की पहचान करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भाटिया ने लिखा, श्रीकृष्ण के बचपन के सबसे अच्छे दोस्त सुदामा ने कृष्ण को #Poha की एक थैली भेंट की थी। आज तक पोहा भगवान कृष्ण को प्रसाद के रूप में दिया जा रहा है। वे बांग्लादेश से कैसे हो सकते हैं?

एक यूजर ने लिखा, अब ये लोग एनआरसी और सीएए के लिए पोहा टेस्ट करेंगे।

लेखक अंशुल ने लिखा है, मैं ब्रेकफास्ट में पोहा खाना बहुत पसंद करता हूं तो क्या मैं बांग्लादेशी हूं।

पत्रकार अनन्या भट्टाचार्य ने भी ट्वीट किया।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मैंने अभी तक इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी बताया, फिलहास इस मामले में मैंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मैं केवल इस घटना का जिक्र कर आप लोगों को आगाह करना चाहता हूं, यह सब देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। मैं जब बाहर जाता हूं तो मेरे साथ छह सुरक्षाकर्मी चलते हैं, क्योंकि घुसपैठिए देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।'

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटरकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी