लाइव न्यूज़ :

बिहार में पोस्टर वार, नीतीश बने कृष्ण और राम, भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2023 17:54 IST

पटना के राजद प्रदेश कार्यालय और राबड़ी देवी आवास के बाहर मकर सक्रांति और अन्य पर्वों का बधाई संदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला गया है।महिला राजद प्रदेश महासचिव पूनम राय द्वारा पोस्टर जारी किया गया है।पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, हैदराबाद!

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से भाजपा और जदयू-राजद के नेताओं के बीच जारी बयानबाजी के साथ ही पोस्टर वार भी जारी है। एक बार फिर पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया गया है। राजधानी पटना के राजद प्रदेश कार्यालय और राबड़ी देवी आवास के बाहर मकर सक्रांति और अन्य पर्वों का बधाई संदेश दिया गया है।

इसके साथ ही इस पोस्टर के जरिए भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला गया है। पोस्टर में यह दर्शाया गया है कि जैसे राम ने रावण को मारा और कृष्ण ने कंस को मारा वैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारेंगे। महिला राजद की प्रदेश महासचिव पूनम राय के द्वारा पोस्टर जारी किया गया है।

इस पोस्टर में रामायण और महाभारत के दो प्रसंगों को दिखाते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से तुलना की गई है। इसमें 2024 में नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी को तीर मारते हुए दिखाया गया है। इसमें लिखा गया है कि पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, हैदराबाद! देश के बाकी हिस्सों में भी डालेंगे सुसाशन की खाद।

इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि 2024 में दिल्ली(हस्तिनापुर) की चढ़ाई होगी। इस पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ लालू यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और शरद पवार समेत तमाम विपक्षी नेताओं को दिखाया गया है। जबकि पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिखाया गया है।

पोस्टर में यह भी लिखा है कि 'संदेश और आग्रह यह है कि जब किसी खास अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाला व्यक्ति अत्यधिक शक्तिशाली हो जाता है और दम्भी, अहंकारी, तानाशाह होकर अपने शक्तियों का दुरुपयोग करने लगता है, जिससे जन मानस में हाहाकार और त्राहिमाम मच जाता है, तब उसको उसी अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति से हराया या पराजित किया जा सकता है।

इसलिए 2024 में नरेंद्र मोदी के मुकाबले नीतीश कुमार 'न' अक्षर विजयी भवः। बता दें कि बीते दिनों भी महागठबंधन की ओर से पोस्टर के जरिए तंज कसते हुए भाजपा और आरएसएस का फुलफॉर्म बताया गया था। जिसमें भाजपा का मतलब- “बेचकर जाएंगे पूरी”। वहीं आरएसएस का मतलब- “राष्ट्रीय सरकारी संपत्तियां” लिखा गया था। इसतरह से ने भाजपा प्लस आरएसएस का मतलब यह लिखा है-“बेचकर जाएंगे पूरी राष्ट्रीय सरकारी संपत्तियां”।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल