बिहारः शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पिछले 15 सालों बिना कॉलेज गए उठा रहे वेतन, एक बार भी हाजरी नहीं बनाई, रामलखन सिंह यादव कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं

By एस पी सिन्हा | Published: April 6, 2023 02:53 PM2023-04-06T14:53:40+5:302023-04-07T17:58:38+5:30

बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पिछले 15 सालों बिना कॉलेज गए वेतन उठा रहे हैं। औरंगाबाद शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में कार्यरत हैं।

Bihar Education Minister Prof Chandrashekhar drawing salary last 15 years without going college not attendance even once assistant professor Ramlakhan Singh Yadav College Aurangabad | बिहारः शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पिछले 15 सालों बिना कॉलेज गए उठा रहे वेतन, एक बार भी हाजरी नहीं बनाई, रामलखन सिंह यादव कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं

15 साल पहले कॉलेज में डॉक्टर चंद्रशेखर क्लास भी लेते थे और छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन भी कराते थे।

Highlightsबिहार के शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए भी कॉलेज से वेतन का लाभ ले रहे हैं।औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक भी हैं। 15 साल पहले कॉलेज में डॉक्टर चंद्रशेखर क्लास भी लेते थे और छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन भी कराते थे।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर लगातार अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री एकबार फिर चर्चा में हैं। इसबार वह अपने किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि सैलरी के लिए हैं। चन्द्रशेखर बिहार के शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए भी कॉलेज से वेतन का लाभ ले रहे हैं।

चंद्रशेखर पिछले 15 सालों बिना कॉलेज गए वेतन उठा रहे हैं। चंद्रशेखर औरंगाबाद शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आज भी सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने पिछले 15 साल से कॉलेज के उपस्थिति पंजी में एक बार भी हाजिरी नहीं बनाई है। बावजूद उसके उनका वेतन भुगतान किया जा रहा है।

डॉक्टर चंद्रशेखर औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक भी हैं। इस कॉलेज में वह 8 अक्टूबर 1985 से कार्यरत हैं और उन्हें मार्च 2026 में सेवानिवृत होना है। इस लिहाजा अभी भी वो कॉलेज में  प्रोफेसर के पोस्ट पर बने हुए हैं।

इस संबंध में राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने बताया कि वर्तमान में बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद इसी कॉलेज के जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पिछले 15 वर्षों से विधायक बनने के बाद कॉलेज में आना-जाना कम हो गया है। 15 साल पहले कॉलेज में डॉक्टर चंद्रशेखर क्लास भी लेते थे और छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन भी कराते थे।

लेकिन वर्तमान के 15 वर्षों में न तो उनका उपस्थिति पंजी में नाम दर्ज हो रहा है और ना ही उनकी हाजिरी बन रही है। इसके बाद भी उनको विभागीय आदेश के बाद भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री फैसिलिटी का लाभ विधायकी क्षेत्र से ले रहे हैं और आर्थिक लाभ सहायक प्राध्यापक के पद से उठा रहे हैं। जानकारों की मानें तो ये बिल्कुल गलत है।

प्रो. चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए वेतन नहीं ले सकते। उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर 2010 से मधेपुरा के सदर विधायक हैं। वर्तमान में वो राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री है। इससे पहले वह आपदा विभाग के भी मंत्री रहे हैं। इधर यादव कॉलेज में प्रोफेसर की संख्या देखी जाए तो विषय के हिसाब से एक भी प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हैं। कई ऐसे विषय हैं जिसमें प्रोफेसरों और शिक्षकों की संख्या नदारद है।

Web Title: Bihar Education Minister Prof Chandrashekhar drawing salary last 15 years without going college not attendance even once assistant professor Ramlakhan Singh Yadav College Aurangabad

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे