लाइव न्यूज़ :

बिहारः सांप आपके घर घुस गया है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुरानी टिप्पणी पर किया कटाक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 16:39 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘सांप आपके घर में घुस गया है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने 2017 में जब महागठबंधन से अलग होकर फिर से भाजपा से हाथ मिलाया था।हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘सांप आपके घर में घुस गया है।’’ सिंह ने नीतीश पर जोरदार हमला किया है।

दरअसल, नीतीश कुमार ने 2017 में जब महागठबंधन से अलग होकर फिर से भाजपा से हाथ मिलाया था तो लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?’’

उनके इसी ट्वीट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘सांप आपके घर घुस गया है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश खुद को प्रधानमंत्री पद के उपयुक्त मानते हैं और अपनी इसी महत्वाकांक्षा के चलते उन्होंने जनादेश को त्याग दिया और दूसरे पाले में चले गए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘जो अपने दम पर मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे देख सकते हैं।’’ उन्होंने जद (यू) के शीर्ष नेता को चुनौती दी कि वह बिहार में नया जनादेश हासिल करें। बिहार में आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारगिरिराज सिंहलालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो