लाइव न्यूज़ :

भागलपुर: बिहार पुलिस का अजब कारनामा, रात में गश्ती लगा रही टीम घर के बाहर से पंखा उठकर ले गई, CCTV फुटेज दिखाने पर किया वापस

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2022 07:47 IST

बिहार के भागलपुर में पुलिस पर ही एक घर के बाहर से पंखा चुराने का आरोप लग गया। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की टीम एक घर के बाहर रखे टेबल फैन को उठकर वहां से जाती नजर आ रही है।

Open in App

भागलपुर: सीसीटीवी की मदद से पुलिस द्वारा चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़े जाने का खबरें तो आपने खूब सुनी-पढ़ी होंगी। हालांकि बिहार के भागलपुर में जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। एक घर के बाहर से टेबल फैन गायब हो गया। सुबह जब शख्स ने ये देखा तो परेशान हो गया। बाद में उसने घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि रात के अंधेरे में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने ऐसी हरकत की है। शख्स ने जब ये फुटेज पुलिस वालों को दिखाई, तब जाकर उसका पंखा वापस मिल सका।

पुलिस पर लगा पंखा चुराने का आरोप

दरअसल, पूरा मामला भागलपुर के ढोलबज्जा का है। नाइट पेट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक एक घर के बाहर रखे टेबल फैन को उठा लिया और दबे पांव वहां से चलते बने। घटना 26 सितंबर की रात की है। ढोलबज्जा थाना पुलिस रात की गश्ती के लिए निकली थी। पुलिस दल गश्ती कर ही रहा था कि उनकी नजर सुबोध चौधरी के घर के बाहर रखे पंखे पर पड़ी। 

इसके बाद देर रात करीब एक बजे पुलिस टीम ने गाड़ी रोक इस पंखे को उठा लिया और गाड़ी में रखकर चलते बने। सुबह जब सुबोध चौधरी ने देखा कि उनका टेबल फैन गायब था तो उन्होंने आसपास के लोगों से इसके बारे में पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि कोई जानकारी नहीं मिली।

इसी दौरान किसी ने उनके घर के पास लगे सीसीटीवी को चेक करने की सलाह दी। सीसीटीवी फुटेज जब देखा गया तो सभी हैरान हो गए। फुटेज में पुलिस पंखा को लेकर जाती नजर आ रही थी। 

इसके बाद सुबोध ने सीसीटीवी से मोबाइल पर रिकार्डिंग की और फिर थाने पहुंचकर उन्होंने वीडियो दिखाया। इसके बाद पुलिस ने गश्ती दल से पूछताछ की बात कही। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने सुबोध को बुलाकर पंखा वापस कर दिया। 

ढोलबज्जा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि गश्ती के दौरान लवारिश हालत में पंखा सड़क किनारे पड़ा मिला था। इसलिए गश्ती दल के पुलिसकर्मी उसे अपने साथ थाने ले आए। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस वालों ने दरवाजा भी खटखटाया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगे पंखा चोरी के आरो गलत है। उन्होंने कहा कि जिसका पंखा है, उनकी दुकान भी वहीं है। दुकान बंद करने के बाद वो पंखा घर के बाहर भूल गए थे।

टॅग्स :Bihar Policeवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी