लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद?, भोजपुर एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में अभियान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2025 19:01 IST

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान के तहत 400 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को वापस किया जा चुका है।पुलिस की सतत कार्रवाई के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है।ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पटनाः बिहार में भोजपुर एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी इस अभियान के तहत 400 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया जा चुका है।

सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी मिस्टर राज ने बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी। तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की सतत कार्रवाई के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। मिस्टर राज ने कहा कि नव वर्ष से पहले मोबाइल बरामद कर लोगों को राहत दी गई है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाबिहारPoliceBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो