लाइव न्यूज़ :

भिंडः भैंस के दूध नहीं देने से परेशान किसान थाने पहुंचा, पुलिस से कहा- मदद कीजिए, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2021 18:00 IST

भैंस के दूध नहीं देने से परेशान एक किसान अपने मवेशी को लेकर थाने पहुंच गया और कहा कि उसे शक है कि जादू-टोने के कारण भैंस ने दूध देना बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने उसे बताया कि भैंस जादू टोने के प्रभाव में है।

भोपालः मध्य प्रदेश में भिंड के एक किसान ने थाने में अजीब मामला लेकर पहुंचा। शिकायत में कहा कि मेरी भैंस कई दिन से दूध नहीं दे रही है। आदमी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे जानवर पर "जादू टोना" के प्रभाव में होने का संदेह था।

भैंस के दूध नहीं देने से परेशान एक किसान अपने मवेशी को लेकर थाने पहुंच गया और कहा कि उसे शक है कि जादू-टोने के कारण भैंस ने दूध देना बंद कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में शनिवार को नयागांव पुलिस थाने में मदद मांगने वाले व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद शाह ने बताया, ‘‘बाबूलाल जाटव (45) ने शनिवार को नयागांव पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसकी भैंस पिछले कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने उसे बताया कि भैंस जादू टोने के प्रभाव में है।

अधिकारी ने बताया कि आवेदन देने के करीब चार घंटे बाद किसान अपनी भैंस को लेकर थाने पहुंचा और फिर पुलिस से मदद मांगी। शाह ने कहा, ‘‘मैंने थाना प्रभारी को किसी पशु चिकित्सक की सलाह ग्रामीण को दिलाने के लिए कहा था। ग्रामीण आज फिर थाने पहुंचा और पुलिस को धन्यवाद देते हुए उसने कहा कि रविवार की सुबह भैंस फिर से दूध देने लगी है।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी