लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 'खिलाफत' कर चौतरफा घिरे असदुद्दीन ओवैसी, सोशल मीडिया पर नेता के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 9, 2019 16:07 IST

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘‘तथ्यों पर विश्वास की जीत’’ करार दिया है। हैदराबाद के सांसद ने शीर्ष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधान न्यायाधीश के बयान का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वस्तुत: सर्वोच्च है लेकिन उनसे भी गलती हो सकती है।राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कभी गलती न हो। ओवैसी ने कहा कि यह तथ्यों के बजाय आस्था की जीत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खिलाफत के बाद असदुद्दीन ओवैसी ट्विटर पर ट्र्रोल हो रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा है कि उन्हें 5 एकड़ जमीन के ऑफर को वापस लौटा दिया जाना चाहिए। वह देश के संविधान का सम्मान करते हैं और वह अपने वैधानिक हक के लिए संघर्ष करेंगे। 

ओवैसी के बयान देने के बाद से ट्विटर पर हैशटैग #Owaisi ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ आलोचना करने वाले लिख रहे हैं कि अगर असदुद्दीन ओवैसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं तो उनके लिए बेहतर ऑप्शन है कि वह भारत छोड़ कर चले जाएं।  

कांग्रेस के नेता Salman Nizami ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश के 200+ मिलियन मुस्लिमों के ठेकेदार नहीं है। हम 5 एकड़ जमीन के ऑफर क्यों ठुकराएंगे। हम वहां मस्जिद जरूर बनाएंगे। 

लेखक अद्वैता काला ने लिखा है कि यूं तो अयोध्या में कई मस्जिद हैं, लेकिन औवेसी सहित कोई भी मुस्लिम नेता वहां नहीं जाता, उनको सिर्फ राम मंदिर के निर्माण से परेशानी है।  

एक यूजर ने लिखा है कि पुलिस ने इस बात का निर्देश दिया था कि जो भी हिंदू सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ओवैसी के इस बयान पर पुलिस का क्या कहना है। देश के इतने बड़े नेता होने के बाद जो उन्होंने कहा है क्या वह सही है।

एक यूजर ने लिखा, कल तक यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अपनाने के लिए तैयार थे और इन्हें आज फैसला गलत लग रहा है। 

क्या है अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति यानी 5-0 से आया है। 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाएगी जो मंदिर का निर्माण कराएगी। यह जमीन अभी केंद्र सरकार के पास रहेगी और बाद में ट्रस्ट को दी जाएगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअसदुद्दीन ओवैसीअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए