खचाखच भरी बस में बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी महिला, अरेस्ट वारंट निकाल मजिस्ट्रेट ने कहा- जल्दी ढूंढो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 28, 2019 04:25 PM2019-11-28T16:25:55+5:302019-11-28T16:25:55+5:30

कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह एक हफ्ते में दूसरी बार था जब आरोपी महिला कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। जिसको मद्दे नजर रखते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। 

arrest warrant issued for women who had intimate with boyfriend in bus Australia | खचाखच भरी बस में बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी महिला, अरेस्ट वारंट निकाल मजिस्ट्रेट ने कहा- जल्दी ढूंढो

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsरिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला के वकील से 25 नवंबर को सूचित भी किया गया था कि 26 को सुनवाई है। महिला के बॉयफ्रेंड की मानसिक स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए आरोप से बरी कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 31 वर्षीय महिला वंडर फ्रेंच को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट निकाला गया है। महिला पर आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भरी बस में शारीरिक संबंध बना रही थी। घटना  29 मार्च 2019 की है। जब वंडर फ्रेंच अपने बॉयफ्रेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के पास चार्ल्सटन में ट्रैवर कर रहीं थी, तो उन्हें रंगेहाथ शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा गया था। 

विदेशी वेबसाइट डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक बस में शारीरिक संबंध बनाने के मामले में 26 नवंबर को न्यूकैसल के कोर्ट ने आरोपी महिला वंडर फ्रेंच को सजा सुनाई थी। लेकिन वंडर फ्रेंच उस दिन कोर्ट में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने महिला के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया और प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह महिला को जल्द से जल्द से खोजे। 

मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह एक हफ्ते में दूसरी बार था जब आरोपी महिला कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। जिसको मद्दे नजर रखते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला के वकील से 25 नवंबर को सूचित भी किया गया था कि 26 को सुनवाई है। वकील ने वादा किया था कि महिला सुनवाई में जरूर जाएंगी। 

महिला के बॉयफ्रेंड की मानसिक स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए आरोप से बरी कर दिया गया था। महिला पर ये भी आरोप है कि उसने पुलिस के साथ जांच के दौरान बदसलूकी की थी। 

Web Title: arrest warrant issued for women who had intimate with boyfriend in bus Australia

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे