अप्रैल फूल्स डे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, "जुमला दिवस" पर शेयर किए चुटीले वीडियो-पोस्ट
By भारती द्विवेदी | Published: April 1, 2018 12:32 PM2018-04-01T12:32:04+5:302018-04-01T12:32:04+5:30
ब्रेकिंग न्यूज वाले वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। वीडियो में अच्छे दिन, काला धन, नीरव मोदी, गंगा सफाई, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा गया है।
नई दिल्ली, 1 अप्रैल: आज के दिन को दो वजहों से जाना जाता है। पहला एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। दूसरा पूरी दुनिया इस दिन को 'अप्रैल फूल' के रूप में जानती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आज के दिन का तीसरा एंगल भी ढूंढ लिया है। वो इसे 'जुमला दिवस' के रूप में माना रहे हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो के साथ ही एक मैसेज भी लिखा गया है। पहले हम आपको वो मैसेज बता दें।
फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने क्या लिखा है
देश भर के बहुत सारे लोग आज ये मैसेज पाकर आश्चर्यचकित हैं।
फ्रॉम- पीएम-माई गर्वमेंट
रिसीव्ड ऑन- 1 अप्रैल 2018
1.4.10 को अच्छे दिन के तहत आपके अकाउंट में 15 लाख क्रेडिट हो गया है।
रेफ्रेंस नंबर- http://BJP00000420।
टोटल बैलेंस-0.00
साथ ही सुबह की ब्रेकिंग न्यूज देखें।
PS- हैप्पी जुमला दिवस
ब्रेकिंग न्यूज वाले वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। वीडियो में अच्छे दिन, काला धन, नीरव मोदी, गंगा सफाई, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा गया है। इस वीडियो को अब तक लगभग 10 हजार लोगों ने देखा है। वहीं 900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लगभग 500 लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है।
कांग्रेस पार्टी के इस पोस्ट पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है। कुछ लोग जहां कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि आपको ऐसे ही सरकार की खामियों को दिखाना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चाहे वो गंगा सफाई हो या नीरव मोदी सब कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने ही नीरव मोदी को लोन दिया था।
लगे हाथ आप वीडियो भी देखते जाइए:
कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बहुत सारे फनी ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद। जय शाह ने भी कहा धन्यवाद।'
Thanks to the Modi govt for eradicating corruption from the very roots. Jay Shah too says thanks. #HappyJumlaDivaspic.twitter.com/SD8RktANeE
— Congress (@INCIndia) April 1, 2018
अगले ट्वीट में लिखते हैं- 'मंहगाई के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं। मोदी सरकार इस बचने के लिए सुझाव दिया है।'
Worried about price rise? The Modi Govt has just shared a tip on how to tackle it. #HappyJumlaDivaspic.twitter.com/nYOIELlIwI
— Congress (@INCIndia) April 1, 2018
भाजपा का मिशन-2019 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लिखा है- 'भाजपा ने 2019 के लिए अपना कैंपेन स्लोगन रिलीज कर दिया है। आप उन्हें बताइए कि आप क्या सोचते हैं। '
The BJP has just released its campaign slogan for 2019. Do let them know what you think of it. #HappyJumlaDivaspic.twitter.com/YARu06K9ZS
— Congress (@INCIndia) April 1, 2018
इन सारे पोस्टों के साथ कांग्रेस पार्टी ने हैशटैग हैप्पी जुमला दिवस का इस्तेमाल किया है।