भगवान राम के वनवास पर किये ट्वीट को लेकर एंकर चित्रा त्रिपाठी ट्रोल, लोगों ने कहा- 'चापलूसी से नौकरी मिलने वालों का यही हाल है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2019 12:34 PM2019-09-19T12:34:14+5:302019-09-19T12:43:27+5:30

चित्रा त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आज तक न्यूज चैनल से पहले वो एबीपी की प्राइम टाइम एकंर थीं। एबीपी न्यूज चैनल से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आज तक ज्वाइन किया था। 

anchor chitra tripathi trolled on twitter tweet about lord ram vanvas | भगवान राम के वनवास पर किये ट्वीट को लेकर एंकर चित्रा त्रिपाठी ट्रोल, लोगों ने कहा- 'चापलूसी से नौकरी मिलने वालों का यही हाल है'

भगवान राम के वनवास पर किये ट्वीट को लेकर एंकर चित्रा त्रिपाठी ट्रोल, लोगों ने कहा- 'चापलूसी से नौकरी मिलने वालों का यही हाल है'

Highlightsऐसा पहली बार नहीं है, जब चित्रा त्रिपाठी अपने किसी ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई हैं। चित्रा त्रिपाठी को कई बार अपने रिपोर्टिंग स्टाइल को लेकर भी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा है।

आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''सतयुग में जैसे 14 सालों का वनवास खत्म हुआ था, वैसे ही लग रहा है कि सदियों का वनवास अब कलयुग में खत्म होने वाला है।'' चित्रा त्रिपाठी के इस ट्वीट के बाद ही लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा, चित्रा त्रिपाठी जी, थोड़ा सा तो ज्ञान रखती कि सतयुग नही त्रेता युग में श्री राम का जन्म और वनवास हुआ था।' चित्रा त्रिपाठी न्यूज चैनल आज तक से पहले एबीपी न्यूज चैनल में थी। 

एक यूजर ने लिखा, ''सतयुग नही त्रेता युग था वो। बिना पढ़ाई चाटूकारिता से नौकरी मिलने वालों की जानकारी ऐसी ही होती है।'' 

एक यूजर ने लिखा, आपको ये भी नहीं पता कि राम का जन्म सतयुग नहीं त्रेता में हुआ था।

एक यूजर ने लिखा, थोड़ा सुधार कर लीजिए चित्रा जी! सतयुग नही त्रेता युग में श्री राम का जन्म और वनवास हुआ था।

हालांकि ट्रोल होने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने एक यूजर के कमेंट पर रिप्लाई कर कहा- अच्छा...।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब चित्रा त्रिपाठी अपने किसी ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो कई सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की शिकार हो चुकी हैं। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा ए.डी. सरकारी स्कूल गोरखपुर से की है। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन गोरखपुर यूनिवर्सिटी से किया है। 

English summary :
Chitra Tripathi belongs from Gorakhpur in Uttar Pradesh. Till date she was ABP's prime time shows anchor before join aaj tak news channel, trolled over social media for a tweet.


Web Title: anchor chitra tripathi trolled on twitter tweet about lord ram vanvas

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Twitterट्विटर