ठेले पर अटैची रखकर पढ़ाई, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साल 2021 की अपनी ‘सबसे फेवरेट’ तस्वीर शेयर की, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 1, 2022 05:49 PM2022-01-01T17:49:35+5:302022-01-01T17:50:53+5:30

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक प्रेरक तस्वीर के जरिए सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Anand Mahindra's favourite pic from 2021 has a powerful message See viral post | ठेले पर अटैची रखकर पढ़ाई, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साल 2021 की अपनी ‘सबसे फेवरेट’ तस्वीर शेयर की, देखें

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा हुआ है।

Highlightsआनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वर्ष की मेरी पसंदीदा तस्वीर है।कैप्शन में लिखा है कि उम्मीद, कड़ी मेहनत और आशा। क्षमा करें, मुझे नहीं पता कि इसे किसने लिया है।

नई दिल्लीः महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साल 2021 की तस्वीर शेयर की है। एक शख्स ठेले के साथ खड़ा है। स्कूल यूनिफॉर्म में ठेले के ऊपर सूटकेस के ऊपर बैठा है। बच्चा पढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है।

 

पोस्ट तेजी से 90k लाइक्स के साथ वायरल हो गया। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक प्रेरक तस्वीर के जरिए सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। वह परेशान दिख रहा है। आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वर्ष की मेरी पसंदीदा तस्वीर है।

कैप्शन में लिखा है कि उम्मीद, कड़ी मेहनत और आशा। क्षमा करें, मुझे नहीं पता कि इसे किसने लिया है। मैं इस फोटोग्राफर को नहीं जानता। लेकिन ये मेरे इनबॉक्स में थी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा हुआ है।

वीडियो में एक दिव्यांग को मॉडिफाइड रिक्शा चलाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स दिल्ली का रहने वाला है और वे अपने दो छोटे बच्चे, पत्नी और बुजुर्ग बाप के लिए दिल्ली के सड़को पर जोखिम लेकर रिक्शा चलाता है। इस शख्स के हाथ और पैर दोनों नहीं है।

वीडियो में जब शख्स ने अपनी कहानी बताई तो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे काफी इंप्रेस हुआ और उसके ज़ज्बे को सलाम किया। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया और उसे जॉब देने की बात भी कही है। 

Web Title: Anand Mahindra's favourite pic from 2021 has a powerful message See viral post

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे