लाइव न्यूज़ :

अमित मालवीय का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुडुचेरी गए और उनकी सरकार गिर गई

By अमित कुमार | Updated: February 22, 2021 15:05 IST

पुडुचेरी विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने में असफल रहेन के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी हार गए।इस हार के बाद उन्होंने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। कभी दक्षिण भारत को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। लेकिन अब हालात बिल्कुल विपरित हैं।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। अमित मालवीय ने राहुल गांधी को लेकर एक ट्वीट किया है। अमित मालवीय का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी पुडुचेरी गए थे और वहां उनकी सरकार गिर गई। उनका यह ट्वीट पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद आया है। 

अमित मालवीय ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बाकी बचे हुए कांग्रेस राज्यों का जिक्र किया। कांग्रेस के पास अब पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और झारखंड। महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस गठबंधन में शामिल हैं। अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है जो आज से पहले कोई भी गांधी नहीं कर सका। 

अब सिर्फ 5 राज्यों में रह गई है कांग्रेस की सरकार

अमित मालवीय के अलावा विपक्ष के कई और नेता कांग्रेस की इस हार पर चुटकी ले रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों हार के बाद कांग्रेस को लगातार हार मिलती जा रही है। लगातार मिल रही हार की वजह से कांग्रेस बेहद कमजोर दिखाई पड़ रही है। अब सिर्फ 5 राज्यों में कांग्रेस की सरकार रह गई है। इन राज्यों में भी दो राज्यों में वह गठबंधन की सरकार में है। 

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में 15 मई को होगी सुनवाई

वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी की एक अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय पदाधिकारी राजेश कुंटे ने ठाणे के भिवंडी में दिया गांधी का भाषण देखने के बाद 2014 में उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। इस भाषण में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो