बिकनी में नहाती लड़कियों को देख शख्स बोला- 'तुम्हारा हर अंग दिख रहा है', फिर मिला ऐसा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 9, 2021 09:09 AM2021-09-09T09:09:26+5:302021-09-09T09:19:09+5:30

अमेरिका के कोलोराडो प्रांत की एक घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इसमें एक शख्स लड़कियों के समुद्र किनारे के पहनावे पर सवाल उठाता है, जिसके बाद लड़कियां उसे मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

America man Confronts Bikini Girls at beach saying why are they wearing it | बिकनी में नहाती लड़कियों को देख शख्स बोला- 'तुम्हारा हर अंग दिख रहा है', फिर मिला ऐसा जवाब

बिकनी में नहाती लड़कियों को देख शख्स बोला- 'तुम्हारा हर अंग दिख रहा है', फिर मिला ऐसा जवाब

Highlightsअमेरिका के कोलोराडो प्रांत की एक घटना का वीडियो हुआ वायरल।टिकटॉक अकाउंट पर एक लडकी ने शेयर किया वीडियो, जिसे खूब देखा जा रहा है।

समुद्री किनारों पर अक्सर कई लोग मौज मस्ती के लिए जाते हैं। महिलाएं भी बिकनी या स्विमिंग सूट पहनकर समुद्र में गोता लगाने का लुत्फ उठाती हैं। ये बेहद आम दृश्य है लेकिन अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में हुई एक घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

दरअसल मिया और उनकी आठ सहेलियां कोलोराडो के फोर्ट कोलिंस में बीच पर थी, इसी दौरान एक शख्स वहां आ गया और उन्हें देख कहने लगा कि ऐसे दृश्य देखकर किशोर बच्चों को 'पोर्नोग्राफी' देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस शख्स की पहचान लोगान डोर्न के तौर पर हुई है।

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार मिया ने शख्स के साथ हुई बातचीत का पूरा वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट @ggarbagefairy पर शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और रेडिट पर भी शेयर किया गया है।

मिया 18 साल की हैं। उनके वीडियो में देखा जा सकता है कि डोर्न वहां आता है और लड़कियों से बहस करने लगता है। वह उनसे पूछता है कि वे ऐसे कपड़े क्यों पहनती हैं?

वीडियो में दिखता है कि एक लड़की डोर्न से बहस करती नजर आती है और अपने पहनावे पर सवाल उठा रहे शख्स को जवाब देती है। वह कहती है, 'मैं बीच पर अपने बाथिंग सूट में हूं।

वहीं, डोर्न महिलाओं से बात करना जारी रखता है और कहता है, 'तुम्हारे शरीर का हर अंग दिख रहा है। चारों ओर हम देखते हैं तो केवल तुमलोग हो जहां नजर चिपक जाती है क्योंकि तुम्हारा पूरा शरीर दिखा रहा है।'

इस बहस में ये आवज भी सुनाई देती है कि लड़कियां डोर्न को वहां से जाने को कह रही हैं। वे डोर्न को बोल रही हैं कि वह उन्हें नहीं देखे, अपनी आंखें बंद कर ले और वहां से चला जाए।

मिया ने इस घटना के और भी वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। मिया द्वारा साझा की गई एक दूसरी क्लिप में शख्स ये कहता नजर आता है कि उन लड़कियों ने जो पहन रखा है वह बाथिंग सूट नहीं है। इस पर लड़कियां डोर्न से पूछती हैं कि वह बाथिंग सूट के बारे में क्या सोचता है। इस पर डोर्न कहता है कि इसे वन पीस होना चाहिए। साथ ही वह एक दूसरी महिला की ओर इशारा भी करता है जिसने हाई वेस्ट पोल्का डॉट बिकनी पहन रखा था।

Web Title: America man Confronts Bikini Girls at beach saying why are they wearing it

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे