#KuchhPositiveKarteHain: मुंबई - इस महिला पुलिसकर्मी के लिए जान से बढ़कर है ड्यूटी, बारिश में ऐसे कर रही लोगों की मदद, वीडियो वायरल

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 12, 2018 12:06 PM2018-07-12T12:06:58+5:302018-07-12T12:06:58+5:30

#KuchhPositiveKarteHain: जान जोखिम में डाल लोगों की मदद करती है मुंबई की महिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

A Mumbai Policewoman helps wade through a waterlogged street in Mumbai's Hindmata | #KuchhPositiveKarteHain: मुंबई - इस महिला पुलिसकर्मी के लिए जान से बढ़कर है ड्यूटी, बारिश में ऐसे कर रही लोगों की मदद, वीडियो वायरल

#KuchhPositiveKarteHain: मुंबई - इस महिला पुलिसकर्मी के लिए जान से बढ़कर है ड्यूटी, बारिश में ऐसे कर रही लोगों की मदद, वीडियो वायरल

मुंबई, 12 जुलाईः भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मुंबई शहर थम सा गया है। लोकल ट्रेनें रोक दी गई हैं। फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं। लोग घरों में फंसे हुए हैं। इन सबके बीच कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो बरसों तक याद रह जाए। यातायात के तमाम साधनों में देरी के बावजूद मुंबई पुलिस की यह महिला सिपाही सुबह ठीक आठ बजे ड्यूटी पर पहुंच जाती है। 

मुंबई बारिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घटने तक पानी में खड़ी है। वो वहां से गुजरने वाले लोगों को सुरक्षित आर-पार पहुंचाने में हर संभव मदद कर रही है। हाथ में सिर्फ एक छाता है लेकिन यूनिफॉर्म भीग चुकी है। वहीं उसके सहयोगी पुलिसकर्मी पानी से दूर लोगों को सावधानी बरततने की बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- मुंबई: भारी बारिश से लोगों के हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी कर दी चेतावनी

ज़ी न्यूज से बात करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने कहा, 'क्या कर सकते हैं। लोगों की मदद करना ही तो हमारी ड्यूटी है। मैं सुबह आठ बजे आ गई हूं और तब से यहीं हूं।' हर साल मुंबई में भीषण बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे सैकड़ों लोगों को गड्डों इत्यादि में गिरने से चोट लग जाती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: A Mumbai Policewoman helps wade through a waterlogged street in Mumbai's Hindmata

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे