नए लुक में नजर आए 40 साल के धोनी, माही का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखा क्या

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 30, 2021 06:28 PM2021-07-30T18:28:33+5:302021-07-30T18:30:10+5:30

महेंद्र सिंह धोनी का लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। धोनी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में से एक बन गए हैं।

40-years old MS Dhoni breaks Internet with 'dashing new look' fans call him 'trend setter' | नए लुक में नजर आए 40 साल के धोनी, माही का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखा क्या

सितंबर में यूएई के आईपीएल के फिर से शुरू होने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान वापस एक्शन में आ जाएंगे।

Highlightsइंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें साझा कीं।धोनी के नए लुक पर फैन्स ने प्रतिक्रिया दी।फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के सेट से धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

नई दिल्लीः भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। भले ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। माही ने हेयर स्टाइल चेंज कर दी। धोनी ने लुक्स में बदलाव किया है। 

पहले क्लासिक जर्सी में उनकी तस्वीर थी और अब यह उनका नया लुक दिख रहा है। धोनी ने बालों की स्टाइल के साथ दाढ़ी भी चेंज कर लिया है। फैंस इल लुक को कई नाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी अधिक हैं।

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को एक नए रूप में खुद की तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की। कुछ लोग इसे 'क्यूट' और 'डैशिंग' कहते हुए लुक को पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों को आईपीएल के शुरुआती दिनों में उनके लुक की याद भी दिलाई गई।

महेंद्र सिंह धोनी का लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। धोनी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में से एक बन गए हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब मशहूर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

आलिम ने धोनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'लीजेंड धोनी स्पोर्ट्स ए डैशिंग लुक हमारे लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस हेयरकट और दाढ़ी को करने में बहुत मजा आया। धोनी के नए लुक पर फैन्स ने प्रतिक्रिया दी।

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के सेट से धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें जर्सी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि धोनी ने शूट पर मौजूद सभी लोगों के साथ उनके साथ स्पॉट बॉय तक की तस्वीरें लीं। धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। सितंबर में यूएई के आईपीएल के फिर से शुरू होने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान वापस एक्शन में आ जाएंगे।

Web Title: 40-years old MS Dhoni breaks Internet with 'dashing new look' fans call him 'trend setter'

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे