Suez Canal जाम 6 दिन बाद खुला, हर घंटे हो रहा था 3 हजार करोड़ का नुकसान | Suez Canal Crisis Explainer
By गुणातीत ओझा | Published: March 30, 2021 06:49 PM2021-03-30T18:49:16+5:302021-03-30T18:49:56+5:30
स्वेज नहर जाम
क्यों पुरी दुनिया के लिए था मुश्किल भरा वक्त ?
Suez Canal Crisis Explainer: स्वेज नहर में 23 मार्च से लगे जाम से छह दिन के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार सोमवार को छुटकारा मिल ही गया। नहर में फंसे 'एवर गिवेन' नाम के जहाज को रास्ते से हटाकर जलमार्ग को सुचारू किया जा चुका है। जहाज के फंसने की वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा व्यस्त इस जलमार्ग पर यातायात बंद हो गया था। इस रास्ते पर लगे जाम से हर घंटे लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। नहर के बंद होने से वैश्विक व्यापार को बड़ा झटका लगने की आशंका थी। ‘लेथ एजेंसीज’ के मुताबिक 10 ‘टगबोट’ की मदद से नहर में फंसे जहाज को निकाला जा सका। सोमवार शाम जहाज को पानी की सतह पर लाने में सफलता मिली। एशिया और यूरोप के बीच पनामा का मालवाहक ‘एवर गिवेन’ जहाज स्वेज नहर में बीते मंगलवार को फंसा था। इन 6 दिनों तक पूरी दुनिया की निगाहें स्वेज नहर पर टिकी थीं। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए बेहद अहम है। आइये आपको बताते हैं इस नहर से जुड़ी जरूरी बातें और इसका महत्व..