अब 'नारी' के पास होगा हर समस्या का हल, देखें वीडियो
By धीरज पाल | Published: January 5, 2018 07:56 PM2018-01-05T19:56:49+5:302018-01-05T20:09:44+5:30
महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से नया वेब प्लेटफार्म नारी शुरू किया गया, जिस ...
महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से नया वेब प्लेटफार्म नारी शुरू किया गया, जिस पर महिला संबंधी सभी सरकारी परियोजनाओं व पहलों की जानकारी आसानी से मिल सकती है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महलाओं के लिए राष्ट्रीय सूचना आधान यानी 'NARI' को लांच किया। इसमें 350 से ज्यादा परियोजनाओं का सार और महिलाओं के लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण सूचनाएं हैं। मंत्री मेनका गांधी ने कहा, "महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से शुरू की गई 'नारी' ऐप एक विशिष्ट पहल है, जिसमें केंद्र व राज्य की सभी विशिष्ट योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को उनके जीवन पर प्रभाव डालने वाले मसलों की जानकारी मिलेगी।" नारी पर मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थाओं की परियोजनाओं के लिंक दिए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन व शिकायतों के निपटारे की जानकारी आसानी से मिल पाएगी |