लाइव न्यूज़ :

जब एक विदेशी महिला ने Swami Vivekanand को शादी के लिए पूछा, जानिए क्या मिला उसे जवाब

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 10, 2020 13:01 IST

Open in App
ये कहानी उस समय की है जब स्वामी विवेकानंद अपने ज्ञान और विचारों के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुके थे। उनकी बातों को खूब सुना जा रहा था और इसे लेकर देश-विदेश में चर्चा हो रही थी। एक बार स्वामी विवेकानंद का अमेरिका जाना हुआ। अमेरिका की एक महिला तब उनसे और उनकी बातों से काफी प्रभावित थी। महिला को पता चला कि विवेकानंद आ रहे हैं तो उसने हर हालत में मन ही मन उनसे मुलाकात करने की ठान ली। उसके मन में ये बात थी कि जब वह विवेकानंद से मिलेगी तो उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखेगी। यही हुआ। वह निश्चित समय पर उस जगह जा पहुंची जहां को विवेकानंद को एक सम्मेलन में हिस्सा लेना था। महिला को स्वामी विवेकानंद से मुलाकात का भी मौका मिल गया। वह विवेकानंद के पास गई और कहा, 'स्वामी जी मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं।' विवेकानंद ने ये सुनकर महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों करना चाहती है जबकि उसे भी मालूम है कि वे एक संन्यासी हैं। इस पर महिला ने विनम्रता के साथ जवाब दिया कि वह दरअसल स्वामी जी जैसा ही सुशील, गौरवशाली और तेजमय पुत्र चाहती है। महिला ने कहा कि ऐसा तभी संभव होगा जब वह उनसे शादी कर सकेगी।स्वामी विवेकानंद महिला की इस बात को सुनकर पहले मुस्कुराए और कहा कि ऐसा तो शादी के बिना भी ऐसा संभव है और इसका एक उपाय है। महिला भी हैरान रह गई और उसने पूछा डाला कि भला ऐसा कैसे होगा। इस पर विवेकानंद जी ने कहा कि मैं खुद ही आपका पुत्र बन जाता हूं और आप मेरी मां बन जाएं। इतना सुनते हुए महिला की आंखे खुल गई। उसने कहा, 'स्वाजी जी आपने अपने संन्यास को बनाए रखते हुए मेरी भी समस्या का हल कर दिया। आप धन्य हैं। मैं आपको पुत्र रूप में तो स्वीकार नहीं कर सकती लेकिन आपकी आजीवन शिष्या जरूर बनी रहूंगी।'
टॅग्स :स्वामी विवेकानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशनः संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी

भारतMadhya Pradesh: 12 जनवरी से एमपी में शुरू हो रहा “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन”, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भारतNational Youth Festival News: युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़,  मजबूत कंधों पर राष्ट्र का विकास निर्भर

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: जीवन भर देंगे पॉजिटिव एनर्जी, स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: विवेकानंद से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, महान भारतीय दार्शनिक की 161वीं जयंती पर उनके बारे में रोचक तथ्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स