लाइव न्यूज़ :

जानें मोक्षदा एकादशी 2020 शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 16, 2020 16:38 IST

Open in App
 हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग की ग्यारहवी तिथि को एकादशी कहते है.  यह तिथि मास में दो बार आती है. पूर्णिमा के बाद और अमावस्या के बाद. पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं. यह मार्गशीर्ष का महीना है और इसकी पहली एकादशी 11 दिसंबर को थी, जिसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. साल 2020 की आखिरी एकादशी 25 दिसंबर को है. इसे मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) के नाम से जाना जाता है. मोक्षदा एकादशी का महत्व जैसा कि इसके नाम से ही ज्ञात हो जाता है कि मोक्षदा एकादशी मोक्ष दिलाने वाली एकादशी है. कहते हैं इस एकादशी के व्रत से न केवल मोक्ष मिलता है बल्कि जन्मों जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं. इसीलिए बाकी सभी एकादशियों में इसे श्रेष्ठ माना गया है. कुरुक्षेत्र के युद्ध में जब भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया, उस दिन मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) ही थी.  इसीलिए इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है. मोक्षदा एकादशी शुभ मुहुर्तएकादशी तिथि 24 दिसंबर की रात 11 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन 25 दिसंबर को देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. मोक्षदा एकादशी की पूजा विधि सुबह स्नान के बाद आसन बिछाकर व्रत का संकल्प लें घर के मंदिर में गंगाजल छिड़ककर उसे पवित्र करें. भगवान विष्णु को स्नान करवाने के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएंफिर कथा श्रवण करें और दिन भर व्रत रखें. इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है. अगले दिन नहा धोकर, पूजा के बाद ही व्रत का पारण करें.
टॅग्स :एकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स