लाइव न्यूज़ :

Kanya Pujan 2020: Coronavirus के चलते Lockdown के बीच इन तरीकों से कर सकते हैं कन्या पूजन, पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 1, 2020 10:48 IST

Open in App
नवरात्रि के नौ दिनों के बाद कन्या पूजन का विधान होता है। जो जातक नवरात्रि का व्रत रखते हैं वो अष्टमी या नवमी वाले दिन कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 24 मार्च से शुरू ह गई है। मां दुर्गा को समर्पित इस नवरात्र में लोग देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। देवी दुर्गा की पूजन के बाद दुर्गाष्टमी या नवमी पर छोटी कन्याओं का पूजन किया जाता है और उन्हें भोग लगाया जाता है इस साल देश की स्थिति और लॉकडाउन को देखते हुए कन्याओं को घर पर बुलाने में बहुत अधिक मुसीबत हो सकती है। ऐसे में लॉकडाउन के नियमों को फॉलो करके भी आप कन्या पूजन कर सकते हैं। अगर आप भी चिंतित हैं कि इस लॉकडाउन में आप कैसे कन्याओं का पूजन करें तो यहां हम आपको पूजन विधि बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप कन्यापूजन या दुर्गा अष्टमी की पूजा कर सकते हैं-इस नवरात्रि में घर पर बाहर से किसी भी कन्या को आमंत्रित नहीं कर सकते तो आप अपने घर की छोटी बेटियों, भतीजियों या भांजियों को भोजन करवा कर उनकी पूजा कर सकती हैं। अगर घर में कोई भी छोटी कन्या नहीं है तो आप घर में स्थित मंदिर में माता का पूजन करें और उन्हें विभिन्न तरह की सामग्री भेंट करें। अब जो सामान आपने माता को प्रसाद के रूप में चढ़ाया है उसे गाय को भेंट करें। इसके बाद ही आप और घर के अन्य सदस्य भोजन ग्रहण करें। आप देवी माता को सुहाग की सामग्री चढ़ा सकती हैं। फिर लॉकडाउन खत्म होने के बाद आप उसे सुहागिन महिलाओं को जरूर बांटे।
टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स