googleNewsNext

Holi 2021: होलाष्टक 2021 कब से कब तक है? जानिए होलाष्टक के समय क्या नहीं करें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 12, 2021 07:35 PM2021-03-12T19:35:14+5:302021-03-12T19:35:48+5:30

 

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली अगल महीने 29 मार्च को है। पंचाग के अनुसार होली से करीब 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इस इसका समापन होलिक दहन के साथ होता है। होली से पहले के इन आठ दिनों का समय बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इस अवधि में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वहीं, होली के दिन से हिंदी कैलेंडर के पहले माह चैत्र की शुरुआत होती है। यही नहीं, होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का पौराणिक कथाओं में जुड़ाव भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद और उनकी भक्ति से नाराज असुर पिता हिरण्यकश्यप से है। इन सबके बीच होलाष्टक का भी अपना महत्व है।

टॅग्स :होलीHoli