googleNewsNext

10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानें ग्रहण का सही समय

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 6, 2020 05:17 PM2020-01-06T17:17:03+5:302020-01-06T17:17:03+5:30

साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 10 जनवरी यानी शुक्रवार के दिन पड़ेगा. भारत समेत इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा साल में 3 और चंद्र ग्रहण साथ ही 2 सूर्य ग्रहण भी पड़ेंगे। ये उपछायाचंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्रग्रहण को शास्त्रों में ग्रहण के रूप में नहीं देखा गया है इसलिए इस दिन पूर्णिमा तिथि को किए जाने वाले पर्व त्योहार और पूजा पाठ किए जा सकेंगे. साथ ही 12 घंटे पहले सूतक की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार सूतक काल नहीं होगा।क्यूंकि उपछाया चंद्र ग्रहण को शास्त्रों में ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। जिसके कारण ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। सूतक काल न लगने के कारण न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाए और न ही पूजा-पाठ वर्जित होगी 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा भी पड़ रही है। इसलिए स्नान ग्रहण के बाद करना शुभ होगा। saal 2020 के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण जिस राशि पर लगता है उस राशि के जातकों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणसूर्य ग्रहणLunar eclipseSolar Eclipse