googleNewsNext

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे से जुडी कुछ रोचक जानकारियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 18, 2017 01:49 PM2017-12-18T13:49:43+5:302017-12-18T13:50:39+5:30

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जहां बीजे...

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जहां बीजेपी गुजरात में छठवीं बार सरकार बनाने की राह देख रही है तो वहीं कांग्रेस को 22 साल विपक्ष में रहने के बाद वापसी की उम्मीद है। हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी दोनों जीत का दावा कर रही हैं।जानिए चुनाव से जुडी कुछ कहस बाते गुजरात में 37 जिलों के 37 केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दोनों चरणों में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुए। .35 करोड़ वोटर्स में से तकरीबन 2.97 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर 337 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। यहां 42 सेंटरों पर गिनती जारी है। हिमाचल में 42 केंद्रों पर 781 टेबल पर वोटों की गिनती हो रही है जहां करीब 2,820 अफसर तैनात किए गए हैं। इनमें 940 सुपरवाइजर और 940 काउंटिंग सहायकों के साथ कई माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं। गणना केंद्रों की सीसीटीवी कवरेज और विडियोग्राफी हो रही है प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन को VVPATs स्लिप की काउटिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गाँधीNarendra ModiRahul Gandhi