लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के पास कितना पैसा है ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 12:45 IST

Open in App
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल लंबे इंतज़ार के बाद नयी दिल्ली सीट से नामांकन भर दिया ..सादगी के दावे करने वाले केजरीवाल ने हलफनामें में बताया है कि उनके पास कितनी दौलत है... केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार उनके पास 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है और साल 2015 से इसमें 1.3 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन में जो हलफनामा जमा किया उसके मुताबिक 2015 में उनकी कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये की थी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और एफडी 15 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपये हो गयीपार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ यानि वीआरएस के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपये और एफडी मिले बाकि पैसा उनकी बचत का है.. मुख्यमंत्री के पास कैश और एफडी 2015 में 2.26 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 9.65 लाख हो गयी। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति की कीमत उतनी ही है जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपये से बढ़कर 177 यानि 1 करोड़ 77 लाख रुपये हो गयी। केजरीवाल की संपति बढ़ने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में केजरीवाल की जितनी अचल संपत्ति थी, उसके भाव में बढोतरी के कारण यह यह वृद्धि हुई है . दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लगभग छह घंटे के इंतजार के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए केजरीवाल कतार में 45वें स्थान पर थे। केजरीवाल ने 2015 में इस सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने शाम लगभग साढ़े छह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी साजिश कर ले वह केजरीवाल को नामांकन भरने से नहीं रोक सकती। उन्होंने विधायक सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया, भाजपावालों तुम चाहे जितनी साजिश रच लो तुम केजरीवाल को नामांकन भरने और तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। तुम्हारी साजिश से कुछ नहीं मिलने वाला। 
टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा