लाइव न्यूज़ :

Weather Update: अचानक गिरा पारा, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड Delhi-NCR में 3°C श्रीनगर में -7.8°C, पांच राज्यों में Orange Alert

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 21:33 IST

Open in App
Orange Alertठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड दिल्ली में 3°C श्रीनगर में -7.8°Cउत्तर भारत का हर राज्य इस वक्त कड़कड़ाती सर्दी में ठिुठर रहा है। बारिश, कोहरा और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी पंजाब समेत पांच राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, हरियाणा में 1.4 डिग्री सेल्सियस, पंजाब (अमृतसर) में 3.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में 0.2 डिग्री सेल्सियस (गंगानगर), यूपी (बरेली) में 3.8 डिग्री सेल्सियस, मध्यप्रदेश में 3.8 डिग्री सेल्सियस (उमरिया) और बिहार (पटना) में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।उत्तर भारत में सर्दी का सितम बीते लगभग एक सप्ताह से जारी है। अभी इससे राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली को अभी सर्दी की और मार झेलनी पड़ेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी सुबह घने कोहरे में लिपटी नजर आई। विजय चौक, इंडिया गेट और संसद के आस-पास काफी धुंध देखने को मिली। राजधानी में मंगलवार को भी सुबह के समय मध्यम कोहरा दर्ज किया गया था, जबकि दृश्यता 400 मीटर तक गिर गई थी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिमी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साफ आसमान से रात में भी ठंड बढ़ गई है।श्रीनगर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्डपहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और श्रीनगर में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए यहां कल मंगलवार को पारा -7.8 डिग्री तक पहुंचा गया। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। मसूरी और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है।उत्तर प्रदेश में भी गिरा पारा उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। बरेली में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं कानपुर में भी घना कोहरा देखने को मिला, यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।बारिश की आशंकामौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है। कर्नाटक के कई शहरों में आज बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की बारिश हो रही है।उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया तो वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला और अंबाला -25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो