googleNewsNext

वीडियोः हेमंत सोरेन ने शपथ लेते ही किए ये सात फैसले, जानिए क्या है पत्थलगढ़ी आंदोलन

By आदित्य द्विवेदी | Published: December 30, 2019 10:10 AM2019-12-30T10:10:09+5:302019-12-30T10:10:09+5:30

झारखंड में हेमंत सोरेन ने रविवार को कैबिनेट के तीन सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की पहली बैठक की। इसमें उन्‍होंने कई अहम निर्णय लिए। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सरकार पत्‍थलगड़ी आंदोलन से जुड़े सारे केस वापस लेगी। इस बारे में प्रदेश के मंत्रिमंडल सचिव ने बताया कि छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी एक्ट) में संशोधन का विरोध करने और पत्थलगड़ी करने के जुर्म में दर्ज किए गए मामले वापस लेने का काम शुरू किया जाएगा। इससे जुड़े अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दे दिया गया है।

 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनJharkhand Assembly ElectionHemant Soren