लाइव न्यूज़ :

UP: PCS अधिकारी शादी के अगले दिन RAPE के आरोप में गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: December 15, 2020 21:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देपीसीएस अधिकारी को उसकी शादी के अगले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पीसीएस अधिकारी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
शादी के अगले ही दिन PCS अधिकारी पर लगा रेप का आरोपउत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। पीसीएस (PCS) अधिकारी को उसकी शादी (Marriage) के अगले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीसीएस अधिकारी को रेप (Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसके साथ रेप कर रहा है। शादी उससे करने के बजाय 12 दिसम्‍बर को किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी पीसीएस अधिकारी पर एफआईआर दर्ज होते ही यह मामला सुर्खियों में छा गया है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर यह अधिकारी है कौन.. अब आपको बताते हैं आरोपी अधिकारी के बारे में.. आरोपी अनुराग रंजन पीसीएस 2018 बैच के चयनित उम्‍मीदवार हैं लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है। उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में लड़की ने रिपेार्ट दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर अनुराग ने उनसे रेप किया। आशियाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। अगली सुबह वह जैसे ही दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि अनुराग से उनकी मुलाकात 2017 में हुई थी। वह एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। मूल रूप से बलिया की रहने वाली पीड़िता और अनुराग एक साथ कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अनुराग ने उससे शादी का वादा किया। उन्‍हें झांसे लेकर 2017से ही दुष्‍कर्म कर रहे हैं। कुछ महीने पहले निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया। इसके बाद उनकी शादी कहीं और तय हो गई। 12 दिसम्‍बर को उनकी शादी की जानकारी प्रेमिका को हुई तो उन्‍होंने अनुराग के खिलाफ दुष्‍कर्म, धमकी देने और आपराधिक साजिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवा दी। इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अनुराग रंजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 
टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस