लाइव न्यूज़ :

अपराधों को लिंग-निरपेक्ष बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई एक याचिका

By धीरज पाल | Updated: January 15, 2018 14:55 IST

Open in App
सुप्रीम कोर्ट में आज एक नई जनहित याचिका दाखिल कर बलात्कार, यौन उत्पीड़न, सम्मान को ठेस पहुंचाने, किसी के निजी पलों में तांक-झांक कर आनंद लेने और पीछा करने जैसे अपराधों को लिंग-निरपेक्ष बनाने की मांग की गई।याचिका में मांग की गई कि आईपीसी के तहत ऐसे अपराधों से जुड़े प्रावधानों में इस्तेमाल किए गये किसी ‘‘पुरूष'' शब्द को संविधान के दायरे से बाहर घोषित किया जाए। ऋषि मल्होत्रा नाम के एक वकील ने यह याचिका दायर की है। याचिका में ऋषि ने कहा है कि संबंधित धाराओं को पढ़ने से साफ-साफ प्रदर्शित होता है कि संबद्ध प्रावधानों के तहत सभी अपराधों को किसी पुरुष द्वारा ही अंजाम दिया जाएगा और पीड़िता हमेशा कोई महिला ही होगी। याचिका में मांग की गयी कि आईपीसी की धारा 354, 354-ए, 354-बी, 354-सी, 354-डी और 375 में ‘किसी पुरुष' शब्द को संविधान के दायरे से बाहर घोषित कर दिया जाए और इन्हें संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 का उल्लंघन करार दिया जाए, क्योंकि ये लिंग के आधार पर लिंग-निरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करते हैं।
टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम