लाइव न्यूज़ :

सुंजवां हमला: होश में आते ही इस जांबाज मेजर ने सबसे पहले पूछी यह बात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 15, 2018 20:21 IST

Open in App
सुंजवां आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में छह जवान शहीद हो गये। आतंकियों के हमले में घायल हुए मेजर अभिजीत को अब होश आ गया है। होश में आते ही उन्होंने सबसे पहला सवाल पूछा कि आतंकियों का क्या हुआ। मेजर होश में आने के बाद से ही वापस आने के लिए बेताब थे।  उन्हें बताया गया कि सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। मेजर की इस चिंता पर उनके साथी जवानों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। होश में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले देश की चिंता की। अभिजीत जल्द ठीक हो जायेंगे उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। घायल होने के बाद मेजर अभिजीत दो-तीन दिनों तक बेहोश रहे उन्हें पता नहीं था कि इस बीच क्या- क्या हुआ।  आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है।  सेना के जवानों ने आतंकियों के इरादों को पूरा नहीं होने दिया रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ बताया। उन्होंने कहा, इस हमले के लिए उन्हें पाकिस्तान से सपोर्ट मिलता रहा। आतंकी संगठन के लोग उन्हें निर्देश देते रहे। इस हमले के बाद हम सारे सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। पाकिस्तान को सबूत देना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। हर बार हमने साबित किया है कि इस तरह के हमले में उनका हाथ होता है। पाकिस्तान को इस तरह के हरकत की कीमत चुकानी होगी। 
टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष