लाइव न्यूज़ :

24 जनवरी को Uttarakhand की एक दिन की CM बनेगी हरिद्वार की Srishti Goswami, विभागों की करेंगी समीक्षा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 23, 2021 14:52 IST

Open in App
अनिल कपूर starrer फिल्म नायक तो आपने देखि होगी. फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का CM बनाया जाता है. वही अब नायक फिल्म की तरह उत्तराखंड को भी मिलने वाला है एक दिन का मुख्या मंत्री. जी हां आपने एक दम सही सुना बेटियों के हौसले को मजूबत करने, उनके बड़े बड़े सपनों में पंख लगाने और उनमें आत्मविश्वास भरने के लिए उत्तराखंड सरकार एक अच्छी पहल करने जा रही है. आने वाले 24 जनवरी को National Girl Child Day 2021 यानि की बालिका दिवस पर हरिद्वार जनपद के दौलतपुर गांव की रहने वाली सृष्टि गोस्वामी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. क्या है पूरी अपडेट चलिए आपको बताते हैं.  24 तारीख का दिन उत्तराखंड में खास होने जा रहा है, यहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) की मंजूरी के बाद हरिद्वार की सृष्टि को एक दिन का CM (One day CM) बनाया जाएगा. देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार  24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए आयोग ने एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. यही नहीं बतौर मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी. इसके लिए नामित विभाग के अधिकारी बाल विधानसभा में पांच-पांच मिनट अपनी प्रस्तुति देंगे. बाल विधानसभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी. गोस्वामी बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में बीएससी एग्रीकल्चर सातवें सेमेस्टर की स्टूडेंट हैं. पिछले दिनों, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई कार्यक्रमों में भाग लिया था. मई 2018 में, वह उत्तराखंड बाल विधान सभा की मुख्यमंत्री बनीं. बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है. वह हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता प्रवीण एक व्यवसायी हैं और मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं. सृष्टि गोस्वामी के पिता का कहना है कि यह उदाहरण है, सभी लोग इस बात से प्रेरणा लें कि जब एक बेटी इस मुकाम को हासिल कर सकती है तो और कोई क्यों नहीं. हम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने मेरी बेटी को इस लायक समझा.
टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos