googleNewsNext

Sonbhadra की पहाड़ियों में कैसे मिली 3 हजार टन सोने की Gold Mine, देखिए वीडियो...

By आदित्य द्विवेदी | Published: February 22, 2020 03:18 PM2020-02-22T15:18:26+5:302020-02-22T16:31:53+5:30

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में धरती के गर्भ में तकरीबन 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता चला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इसका पता लगाया। यह देश के मौजूदा कुल स्वर्ण रिजर्व के तकरीबन 5 गुना के बराबर है। सोनभद्र के जिला खनन अधिकारी के. के. राय ने शनिवार को बताया कि जीएसआई ने सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में लगभग 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगाया है।

सोनभद्र चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की सीमाओं से लगा हुआ है। माना जाता है कि ब्रिटिश काल में सोनभद्र के इस पहाड़ी को सोन पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। हालांकि अचानक से इन सोने की खदान का पता नहीं चला। बल्कि इस सोने की खदान का पता लगने में करीब 40 साल लग गए। बताया जा रहा है कि मौजूदा इतने सोने की कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपये है। जीएसआई खदान के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करा रही है। इसके लिए 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसोनभद्र गोल्ड माइनuttar pradeshYogi AdityanathSonbhadra Gold Mine